Thursday, September 25, 2008

THE NEW IPHONE 3G- should you buy it?


नया आई-फ़ोन - क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

बाज़ार में नया ३-जी आई-फ़ोन आ चुका है जो भारी दामो में उपलब्ध है।
मीडिया में आजकल हर तरफ़ यही छाया हुआ है। पर यह पर यक्ष प्रश्न यह उठता है की क्या आपका इतना ज्यादा पैसा खर्च करके इसे खरीदना लाज़मी है?

अगर आपके पास अथाह धन संपत्ति है तो आपको सोचने की ज़रूरत नही है पर यदि आप भी मेरी ही तरह खर्च करने से पहले एक बार सोचते हैं तो निम्नलिखित बातें ज़रूर ध्यान मैं रखें



  • नया आई फ़ोन ३-जी है, परन्तु भारत में यह सुविधा अभी तक नही शुरू हुई है, तो तब तक ये बेकार है
  • इतना ज्यादा मूल्य चुकाने के बाद में आपके हाथ में सिर्फ़ २ मेगा पिक्सॅल कैमरे वाला ही फ़ोन होगा, जो की इस फ़ोन की सबसे बड़ी कमी है
  • इस फ़ोन से आप SMS फॉरवर्ड नही कर सकते। तो यदि आपको अपने मित्र द्वारा प्रेषित कोई संदेश किसी दूसरे मित्र को भेजना है तो आपको पूरा संदेश अपने कर कमलो से ही टाइप करना पड़ेगा।
  • इसमे आप अपनी पसंद के वाल पेपर नही लगा सकते और न ही इसकी थीम में कोई बदलाव कर सकते हैं।
  • इसमे आप अपने मन पसंद गानों को रिंग टोन के रूप में प्रयोग नही कर सकते, अप्पको इस फ़ोन में पहले दी गई ध्वनियों से ही संतोष करना पड़ेगा।
  • इसमे जो ई मेल का फीचर बताया जा रहा है, वो कोई नया और अनोखा नही है, ये तो किसी भी GPRS enabled फ़ोन में होता है। आपको सिर्फ़ अपने ईमेल प्रदाता की मोबाइल साईट को अपने वेब ब्राउजर पे खोलना होगा। उदहारण के लिए gmail के लिए आपको http://m.gmail.com kholna hoga. ये सुविधा तो आपको नोकिया के सस्ते सेट २६२६ तक में उपलब्ध है। अगर अपने सिर्फ़ ई मेल के लिए इस फ़ोन को खरीदने का इरादा बनाया था, तो उसे त्यागने का ये उपयुक्त समय है।
  • अमेरिकी बाज़ार में यह फोन मात्र ८००० रु में उपलब्ध है, पर भारत में ये कई गुना अधिक दाम में।
  • अगर आपको टच स्क्रीन लुभाती है तो अन्य कई कम दाम की फोन भी मिलते है जिनका प्रदर्शन काफी संतोषजनक है जैसे की MOTOROLA ROKR Z6. ये तो मात्र १०००० रु में उपलब्ध है।
  • इस फोन में ऐसा कोई खास और अनोखा फीचर है जो अन्य नोकिया फ़ोन में उपलब्ध न हो।
  • इसका संगीत ठीक है , परन्तु इसके साथ में मिलने वाले ear-phones बड़े सस्ते लगते हैं।
उपरोक्त तथ्यों को पढने के बाद अपने क्या निर्णय लिया, या अपनी राय से मुझे अवश्य कराये